सेन्सेक्स और निफ्टी क्या है? | What is Sensex and Nifty in Hindi
बहुत से बार हम सभी लोग टीवी, सोशल मीडिया, समाचार या किसी अन्य जगहों पर सेंसेक्स और निफ्टी के बारे में सुनते रहते हैं।सोशल मीडिया, टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी के उतार चढ़ाव को लेकर काफी चर्चाएं होती रहती हैं।आज सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ या आज सेंसेक्स इतने प्वाइंट नीचे गिर गया ऐसी बाते हमने अक्सर सुनी है।
लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में पता लगाया है कि सेंसेक्स और निफ्टी क्या हैं?(What is Sensex and Nifty in Hindi) । आज हम इसी के बारे में बात करने वाले है की सेंसेक्स क्या है?,निफ्टी क्या है?,इन दोनों में क्या अंतर है?
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करने वाले है या तो सेंसेक्स और निफ्टी के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।
इंडेक्स क्या है | What is Index in Hindi
सेंसेक्स और निफ्टी क्या है ये जानने से पहले पहले आपको इंडेक्स क्या है ये जानना चाहिए।इंडेक्स का अर्थ होता है सूची या फिर सूचकांक।भारत के स्टॉक एक्सचेंज में बहुत सी कंपनियां सूचीबद्ध है।और इसीलिए मार्केट कैसा परफॉर्म कर रहा है ये जानने के लिए हम सभी सूचीबद्ध कम्पनियों के शेयर का मूल्यांकन एक साथ नहीं कर सकते।इसीलिए कुछ कम्पनियों का नमूना लिया जाता है ताकि हम पता कर सके कि मार्केट कैसा परफॉर्म कर रहा है।इसी को हम इंडेक्स यानी सूचकांक कहते है।इस सूचकांक में विविध उद्योग क्षेत्र की कंपनिया शामिल होती है।
सेंसेक्स क्या है | What is Sensex in Hindi
सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स(सूचकांक) है। सेंसिटिव (Sensitive) और इंडेक्स (index) इन दो शब्दों से सेंसेक्स शब्द बना है।सेंसेक्स में भारत की 30 बड़ी कम्पनियों का समावेश है।इस की शुरूवात 1986 से हुई थी। जब सेंसेक्स नीचे गिर जाता है तो इसका मतलब है कि सेंसेक्स मी शामिल 30 कम्पनियों के शेयर के कीमत में गिरावट आती है।और जब सेंसेक्स ऊपर जाता है तब शेयर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।सेंसेक्स में शामिल की जाने वाली कंपनिया फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन,तरलता व अन्य कुछ मुद्दों पर चुनी जाती।
सेंसेक्स में शामिल कम्पनियों की लिस्ट। List of Companies in Sensex in Hindi
1. | Reliance Industries Ltd. |
2. | HDFC Bank Ltd. |
3. | Infosys Ltd. |
4. | Housing Development Finance Corporation Ltd. |
5. | ICICI Bank Ltd. |
6. | Tata Consultancy Services Ltd. |
7. | Kotak Mahindra Bank Ltd. |
8. | Hindustan Unilever Ltd. |
9. | Larsen & Toubro Ltd. |
10. | ITC Ltd. |
11. | Bajaj Finance Ltd. |
12. | AXIS Bank Ltd. |
13 | Bharti Airtel Ltd. |
14. | State Bank of India |
15. | Asian Paints Ltd. |
16. | HCL Technologies Ltd. |
17. | Bajaj Finserv |
18. | Tata Steel Ltd. |
19. | Tech Mahindra Ltd. |
20. | Maruti Suzuki India Ltd. |
21. | Titan Company Ltd. |
22. | UltraTech Cement Ltd. |
23. | Sun Pharmaceutical Industries Ltd. |
24. | Mahindra & Mahindra Ltd. |
25. | Nestle India Ltd. |
26. | IndusInd Bank Ltd |
27. | POWERGRID |
28. | NTPC Ltd. |
29. | Dr. Reddy |
30. | Bajaj Auto Ltd. |
निफ्टी क्या है? | What is Nifty in Hindi
निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इंडेक्स (सूचकांक) है। निफ्टी में देश की 50 बड़ी कम्पनियों का समावेश है।अलग अलग उद्योग क्षेत्र से 50 कंपनिया चुनी जाती है। नेशनल (National) और फिफ्टी(Fifty) इन दो शब्दों से निफ्टी शब्द बना है।निफ्टी को निफ्टी 50 नाम से भी जाना जाता है। निफ्टी की शुरूवात 1994 में हुई।
निफ्टी में शामिल कम्पनियों की लिस्ट। List of Companies in Nifty in Hindi
1 | Reliance Industries Ltd. |
2 | Infosys Limited |
3 | HDFC Bank Ltd. |
4 | ICICI Bank Ltd. |
5 | Housing Development Fin. Corp. Ltd.£ |
6 | Tata Consultancy Services Ltd. |
7 | Kotak Mahindra Bank Limited |
8 | Larsen and Toubro Ltd. |
9 | Hindustan Unilever Ltd. |
10 | ITC Ltd. |
11 | Bajaj Finance Ltd. |
12 | State Bank of India |
13 | Axis Bank Ltd. |
14 | Bharti Airtel Ltd. |
15 | Asian Paints Limited |
16 | HCL Technologies Ltd. |
17 | Tech Mahindra Ltd. |
18 | Wipro Ltd. |
19 | Titan Company Ltd. |
20 | Bajaj Finserv Ltd. |
21 | Maruti Suzuki India Limited |
22 | Sun Pharmaceutical Industries Ltd. |
23 | Tata Steel Ltd. |
24 | UltraTech Cement Limited |
25 | Tata Motors Ltd. |
26 | Mahindra & Mahindra Ltd. |
27 | Nestle India Ltd. |
28 | Power Grid Corporation of India Ltd. |
29 | Hindalco Industries Ltd. |
30 | JSW Steel Ltd. |
31 | Grasim Industries Ltd. |
32 | HDFC Life Insurance Company Limited |
33 | Divis Laboratories Ltd. |
34 | Dr Reddys Laboratories Ltd. |
35 | NTPC Limited |
36 | Indusind Bank Ltd. |
37 | Adani Ports & Special Economic Zone |
38 | SBI Life Insurance Company Ltd. |
39 | Oil & Natural Gas Corporation Ltd. |
40 | Cipla Ltd. |
41 | Tata Consumer Products Limited |
42 | Bajaj Auto Limited |
43 | Britannia Industries Ltd. |
44 | UPL Ltd. |
45 | Bharat Petroleum Corporation Ltd. |
46 | Eicher Motors Ltd. |
47 | Shree Cement Ltd. |
48 | Hero MotoCorp Ltd. |
49 | Coal India Ltd. |
50 | Indian Oil Corporation Ltd. |
सेंसेक्स और निफ्टी में फर्क क्या है? | Difference Between Sensex and Nifty in Hindi
सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है जबकि निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है। सेंसेक्स में 30 कंपनिया शामिल हैं जबकि निफ्टी में 50 कंपनिया। सेंसेक्स की बेस वैल्यू 100 है जबकि निफ्टी की बेस वैल्यू 1000। सेंसेक्स की शुरूवात 1986 को हुई जबकि निफ्टी की शुरूवात 1994
निष्कर्ष
भारतीय शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में बताने वाले सिर्फ यही दो इंडेक्स नहीं हैं.इसके अलावा भी इंडेक्स मौजूद हैं।उनका इस्तेमाल शेयरों के भाव को समझने के लिए किया जाता है। आशा करता हूं कि आपको सेन्सेक्स और निफ्टी क्या है? (What is Sensex and Nifty in Hindi) इसके बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी।अगर आपके कुछ सवाल है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है जरूर कॉमेंट कीजिए।