बैंक निफ्टी क्या है? बैंक निफ्टी से पैसे कैसे कमाएं?[2022] | Bank Nifty in Hindi
दोस्तो आज हम बैंक निफ्टी क्या है ? इसके बारे में आपको जानकारी देने वाले है।
अगर आप शेयर मार्केट में बारे में जानकारी रखते है तो आपने बैंक निफ्टी जरूर कभी ना कभी सुना होगा।
बैंक निफ्टी क्या है? | Bank Nifty in Hindi
आसान भाषा में बैंक निफ्टी एक इंडेक्स है जो बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।
बैंक निफ्टी भारत के 12 सबसे बड़े बैंकों के शेयरों के प्रदर्शन को दर्शाने वाला एक सूचकांक इंडेक्स है। यानि हम बैंक निफ्टी को देखकर बता सकते है कि शेयर मार्केट में बैंकिंग सेक्टर के शेयर में गिरावट आईं कि तेजी।
बैंकिंग क्षेत्र ने बीते दिनों कैसा रिटर्न दिया है यह हम बैंक निफ्टी से पता लगा सकत है।
बैंक निफ़्टी को निफ्टी बैंक भी कहा जाता है।
बैंक निफ्टी में सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र से कुल बारह प्रमुख बैंक शामिल हैं। जो सार्वजनिक रूप से एनएसई पर सूचीबद्ध हैं।
बैंक निफ़्टी की शुरूवात कब हुई? | When Was Bank Nifty Started in Hindi
अब आपको Bank Nifty in Hindi के बारे में समझ आ गया है। चलिए अब हम बैंक निफ्टी की शुरूवात कब हुई थी इसके बारे में जानते है।
बैंक निफ्टी की शुरूवात सितंबर 2003 को एनएसई द्वारा की गई थी। एनएसई ने बैंकिंग शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए बैंक निफ्टी की शुरूवात की।
भले ही इसकी शुरूवात 2003 को हुई थी लेकिन इसका आधार वर्ष( बेस ईयर) 01 जनवरी 2000 माना जाता है। वर्ष 2000 में बेस वैल्यू 1000 लिया गया था। किसी भी इंडेक्स के लिए बेस डेट और बेस वैल्यू होती है। बेस डेट का मतलब पहली तारीख से है, जिससे उस इंडेक्स को ट्रैक किया गया है। बेस वैल्यू का मतलब वह वैल्यू है जो उस तारीख को इंडेक्स को दिया गया था।
आज के समय बैंक निफ्टी की वैल्यू 35000 से ज्यादा है।

सिर्फ बैंक निफ्टी ही नहीं बल्कि एनएसई ने फार्मा, आईटी, धातु, ऑटो जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए सूचकांक बनाए हैं। और एनएसई का बनाया निफ्टी 50 इंडेक्स आपको मालूम होगा ही।
इन सूचकांकों की मदद से निवेशक आसानी से जांच सकते हैं कि किसी क्षेत्र के कंपनियों के शेयर कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।
बैंक निफ्टी में कितने और कौनसे बैंक आते है? | Bank Nifty Shares List in Hindi
बैंक निफ्टी में 12 बैंकिंग कंपनि शामिल है।
- HDFC Bank – 27.58%
- ICICI Bank – 23.72%
- Kotak Mahindra Bank – 12.30%
- State Bank of India (SBI) – 10.81%
- Axis Bank – 10.69%
- IndusInd Bank – 5.40%
- AU Small Finance Bank Ltd. – 2.46%
- Bandhan Bank – 1.97%
- Bank of Baroda (BANKBARODA) – 1.66%
- Federal Bank – 1.58%
- IDFC First Bank Ltd. – 1.01%
- Punjab National Bank (PNB)- 0.83%
बैंक निफ्टी वेटेज इंडेक्स स्टॉक कंपनियों की सूची में एचडीएफसी बैंक का वेटेज 27.58% है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक 23.72% वेटेज के साथ दूसरे स्थान पर है और कोटक महिंद्रा बैंक (कोटकबैंक) बैंक निफ्टी वेटेज लिस्ट में 12.30% के साथ तीसरे स्थान पर है।
वैसे तो भारत में बहुत सारी बैंक है लेकिन सिर्फ इन 12 बैंकों को ही बैंक निफ्टी में शामिल किया गया है क्योंकि इसमें में केवल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली, बाजार में अग्रणी, बैंकिंग कंपनियों को शामिल किया गया है।
बैंक निफ्टी में कोई भी बैंक की जगह स्थाई नहीं होती है। यदि कोई बैंक खराब प्रदर्शन करना शुरू कर देता है, तो एनएसई उसे बैंक निफ्टी से बाहर कर देता है और उसके बदले अन्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंक इसमें जगह मिलती है।
सभी बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करने की इस प्रक्रिया को सूचकांक पुनर्संतुलन कहा जाता है और एनएसई हर 6 महीने में ऐसा करता है।
अभी हाल ही में 31 मार्च 2022 को आरबीएल बैंक को बैंक निफ्टी से निकाल कर उसकी जगह बैंक ऑफ बड़ौदा को बैंक निफ्टी इंडेक्स में जोड़ा गया है।
बैंक निफ्टी से पैसे कैसे कमाएं? | How to Trade in Bank Nifty in Hindi
बैंक निफ्टी से पैसे कमाने के लिए आप किसी ऐसे म्युच्युअल फंड में निवेश कर सकते है जो बैंक निफ्टी में निवेश करता हो।
इसके अलावा आप फ्यूचर्स और ऑप्शन्स में बैंक निफ्टी में ट्रेड कर सकते है।
बैंक निफ्टी में ट्रेड करना भी रिस्की है क्युकि कुछ ही सेकंड में प्राइस बढ़ते-घटते रहता है| अगर आप शेयर बाज़ार में नए-नए आये है तो आपको बैंक निफ्टी में ट्रेड नहीं करना ही अच्छा रहेगा|
FAQ – बैंक निफ्टी क्या है? बैंक निफ्टी से पैसे कैसे कमाएं? | Bank Nifty in Hindi
बैंक निफ्टी क्या है? | Bank Nifty in Hindi
आसान भाषा में बैंक निफ्टी एक इंडेक्स है जो बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।
बैंक निफ्टी की शुरूवात कब हुई?
बैंक निफ्टी की शुरूवात 2003 को हुई थी।
बैंक निफ्टी में कितने बैंक आते है?
बैंक निफ्टी में 12 बैंक आते है।
निफ्टी और बैंक निफ्टी में अंतर क्या है?
निफ्टी में देश की अलग अलग क्षेत्र की 50 बड़ी कंपनियों के शेयर को ट्रैक किया जाता है,वहीं बैंक निफ्टी में देश के 12 बड़ी बैंकिंग कंपनियों के शेयर को ट्रैक किया जाता है।
बैंक निफ्टी का लॉट साइज क्या है? | Bank Nifty Lot Size in Hindi
बैंक निफ्टी का लॉट साइज 25 का है। यानि एक लॉट में 25 शेयर होते है।
- यह भी पढ़े
हमे आशा है कि आपको बैंक निफ्टी(Bank Nifty in Hindi) के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ, सोशल मीडिया में जरूर शेयर करे।
अगर आपके कुछ सवाल है तो आप कॉमेंट में हमे पूछ सकते है। हम आपके सवालों का जरूर जवाब देंगे।
धन्यवाद!